पर्यावरण धर्म गुरु डॉ कौशल ने अलग-अलग श्राद्धकर्म में शामिल होकर मृतक के नाम किया पौधारोपण

- Sudhakar Pandey
- 29 Dec, 2024
छतरपुर/पलामू /झारखंड
जिले के छतरपुर अनुमंडल के विभिन्न गांवों के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल और उनके पुत्र सह छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए उनके नाम पर थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम का पौधा लगा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ कौशल ने कहा कि श्राद्ध में केवल सेजिया दान करने से नहीं बल्कि दान किये पौधे लगाने से ही मृतक की आत्मा को शांति मिलेगी । डॉ कौशल ने बताया कि हुलसम पंचायत के मझौली के स्व भोला सिंह व हुटुकदाग पंचायत के सुंगरी के स्व लखन यादव , डाली बाजार पंचायत के पर्यावरणविद डॉ कौशल के पुरोहित जैयनाथ पाठक और वहीं के स्व राजमति कुंवर व अपने देवतुल्य समधी स्व नरेश जायसवाल के श्रद्धा कर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पूर्व उन्होंने समधी स्व नरेश जायसवाल के अंतिम संस्कार में भी शामिल होकर संवेदना व्यक्त की थी।
पर्यावरण धर्मगुरु ट्री मैन डॉ कौशल ने श्राद्धकर्म में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधरोपण कर उन्हें पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ भी दिलाई।
मौके पर पंचायत डाली के उप मुखिया अफजाल अंसारी , सुभाष गुप्ता,और स्वर्गीय नरेश जायसवाल के धर्मपत्नी सुमन जायसवाल, पुत्र कुणाल जायसवाल व कुशल जायसवाल, बेटी रुचि जायसवाल, रचना , पूजा , दामाद कौशल , मनोज , नवीन व ,अरुण वहीं सुंगरी गांव के स्व लखन यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, जोगेंद्र यादव,डाली के स्व राजमती कुंवर के पुत्र रामजी सिंह, राजकुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, डाली के स्व जयनाथ पाठक के पुत्र दामोदर पाठक पोता ओम प्रकाश पाठक मझौली के स्व भोला सिंह की धर्मपत्नी मुनिया देवी, पुत्र संजय सिंह, विपिन बिहारी सिंह, सुभाष सिंह, मानदेव सिंह ,छतरपुर प्रमुख उर्मिला देवी, हुलसम के मुखिया लखेश्वरी देवी, डगरा पंचायत के मुखिया विनोद सिंह, सत्येंद्र प्रसाद, सुचित कुमार, धर्मदेव यादव, मुंतज़िर अंसारी, बाबूराम, शिवनाथ राम, अवधेश राम,विनय सिंह आदि शामिल थे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *