पर्यावरणविद ने अजमेर जा रहे यात्रियों को पौधा देकर उनके मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए रवाना किया

- SUBASH PANDEY
- 01 Jan, 2025
छतरपुर पलामू झारखंड
छतरपुर अनुमंडल के डाली बाजार पंचायत मुख्यालय स्थित आजाद नगर में आयोजित सम्मान समारोह में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने जा रहे पंचायत वासियों को फूल माला के साथ ड्राई फूड और थाईलैंड प्रजाति का बारहमासी आम व कटहल का पौधा देकर उन्हें सम्मान पूर्वक रवाना किया। पर्यावरणविद ने सभी अकीदतमंदों की सुखद ,सुरक्षित व मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। पर्यावरण धर्मगुरु डॉ कौशल ने कहा कि हिंदू भाइयों को स्वर्ग का और मुस्लिम भाइयों को जन्नत का दरवाजा खोलने के लिए खुदा का दिया हुआ प्रकृति को बचाने के लिए पौधरोपण कर उसे अपने बच्चे की तरह हिफाजत करना होगा।
वन राखी मूवमेंट के प्रणेता डॉ कौशल ने कहा कि इस्लाम धर्म प्रकृति के हरे रंग से जुड़ा हुआ धर्म है। इतिहास गवाह है कि मक्का मदीने का रोजा का गुम्बद 14 सौ वर्ष से हरा है । जिसका रंग में कोई बदलाव आज तक नही हुआ है। प्रकृति के हरे रंग के अनुरूप ही इस्लामी झंडा और पगड़ी का रंग भी हरा रहता है। इसीलिए तो जन्नत का दरवाजा खोलने के लिए पर्यावरण प्रेमी होना जरूरी है। पूर्व उपमुखिया अफजल अंसारी ने कहा कि धन्य है डाली पंचायत बाजार की धरती जहां के विश्वस्तरीय पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल उनके धर्मपत्नी सह मुखिया श्रीमती पूनम जायसवाल व पुत्र सह छतरपुर पूर्वी से जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल जैसे लोग हर वर्ग समुदाय के लोगों के सुख दुःख में सदैव साथ खड़े रहते हैं। जिससे हिंदू मुस्लिम एकता व आपसी प्रेम एवं सद्भाव सदैव कायम रहता है। अजमेर जाने वाले प्रमुख यात्रियो में पंचायत डाली बाजार के उप मुखिया नगीना खातुन, पंचायत समिति शहाबुद्दीन अंसारी, इसराइल अंसारी, असिया बीबी, कनीजा बीबी,इसराफिल अंसारी नसरुद्दीन अंसारी, मुख्तार अंसारी, मुंतज़िर अंसारी, वसीम अंसारी, खलील अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी , अतुला अंसारी, युसूफ अंसारी, शेरअली अंसारी, अख्तर अंसारी, जसीम अंसारी, मैमुन बीबी शकीला बीबी सलमा बीबी आदि शामिल थे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *