गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने छह दिवसीय दौरे पर हुए रवाना पर्यावरणविद डॉ कौशल

- Sudhakar Pandey
- 13 Apr, 2025
पर्यावरणविद ने अपनी पोती आराध्या का जन्मदिन पर पौधरोपण कर छः दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए गुजरात
गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने छह दिवसीय दौरे पर हुए रवाना पर्यावरणविद डॉ कौशल
बेकाबू हो रहे तापमान पर काबू पाने के लिए सभी को करना होगा पौधरोपण : डॉ कौशल, पूनम अरुण व अमित,
- हालिया रिपोर्ट में अचानक बढ़ा पलामू का तापमान से बढ़ी चिंता : पर्यावरणविद कौशल
- परिवार के सदस्यों के जन्मदिन पर पर्यावरण धर्म के तहत आकाश बाग में पौधरोपण करते हैं डॉ कौशल
फ़ोटो- अपने मां .पिता, दादा- दादी, चाचा -चाची के साथ आराध्या ने लगाई पौधा
मेदिनीनगर पलामू झारखंड
मेदिनीनगर शहर के बाईपास रोड स्थित पर्यावरण भवन के ऊपरी तल पर पर्यावरणविद डॉ कौशल ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ आकाश बाग में किचेन प्लांट लगाकर अपनी प्रथम पोती आराध्या की 12 वीं जन्मदिन मनाया।
पर्यावरणविद ने वर्ष 2005 में अपने घर के उपरी तल पर आकाश बाग की शुरुआत किया था। यह बताना लाजमी होगा कि आराध्या पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर के बड़े पुत्र अरुण कुमार जायसवाल की प्रथम पुत्री है। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधरोपण करवाने के बाद सभी सदस्यों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण धर्म के तहत लोग अपने जन्मदिन या जीवन के किसी भी महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बनाने के लिए पौधा लगाकर उसे बच्चों की तरह बचाएं । आराध्या की दादी और संस्था के प्रधान सचिव सह डाली बाजार पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों को बचपन से ही उनके जन्मदिन पर पौधा लगाने और बचाने का शिक्षा और संस्कार देना चाहिए।
आराध्या के पिता प्रो अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि मेरे पिता पर्यावरणविद डॉ कौशल और मां मुखिया पूनम को पर्यावरण की सेवा करते आज अर्द्धशतक पार कर गए। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए देश विदेश के विभिन्न भागों में जाकर लोगों को जागरूक किया है। आराध्या के चाचा और छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि बचपन से ही बच्चों को घर से लेकर स्कूल तक पौधा लगाने की शिक्षा देना चाहिए। जिससे आने वाले पीढ़ी को लाभ मिलेगा। वहीं आराध्या की मां कोमल जायसवाल ने कहा कि उनके गांव डाली बाजार से डालटेनगंज तक छोटे बड़े 30 सदस्य है। सभी पौधा लगाने से बचाने तक कार्य करते हैं। संस्था के सचिव अरविंद कुमार, फुफा रोहित जायसवाल चाची शिल्पा जायसवाल, इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह,हेमा सिंह , पिंकी सिंह, मिट्ठू सिंह, रिमझिम सिंह, परमानंद मंडल,कुमुद जी गुड़िया सिंह, रीना सिंह, राहुल सिंह,बहन आशिका, आद्रिका ,अनुषा समेत घर के सभी सदस्य और नानी , मौसी,मौसा ने जन्मदिन पर उसे बधाई दिया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *