पर्यावरणविद डॉ कौशल ने गुजरात प्रवास के दौरान पौधरोपण कर मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती
.jpeg)
- Sudhakar Pandey
- 17 Apr, 2025
पर्यावरणविद डॉ कौशल ने गुजरात प्रवास के दौरान पौधरोपण कर मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती
वृक्षों से सांसों का और बाबा साहब से संविधान का है रिश्ता पर्यावरणविद डॉ कौशल व मुखिया पूनम
- पर्यावरणविद डॉ कौशल सपत्नी मुखिया पूनम पुत्र अरुण अभी छः दिवसीय गुजरात यात्रा पर है
बाबा साहब की जयंती पर पर्यावरण धर्म गुरु गुजरात के कई जिलों में कर रहे हैं पौधों रोपण व वृक्षों पर रक्षाबंधन
पर्यावरणविद व उनकी धर्मपत्नी मुखिया पूनम ने अपने वजन के बराबर मठ में दान किया पौधा , चावल, घी व अन्य खाद्य सामग्री
फोटो - पौधों का वितरण व वृक्षों पर रक्षाबंधन करते वन राखी मूवमेंट के प्रनेता डॉ कौशल
द्वारीकाधीश/ जूनागढ़/गुजरात
गुजरात के झुनागढ़ व द्वारीकाधीश में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 134 वां जन्मदिन पर गुजरात में संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिद्धार्थ भट्ट के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने थाईलैंड प्रजाति के आम का पौधा लगाकर किया।
पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधरोपण कर उन्होंने कहा जिस तरह बाबा साहब ने संविधान लिखकर लोगों को देश के आम लोगों को अधिकार दिलाई। ठीक उसी तरह से बढ़ती प्रदूषण,भीषण गर्मी, जल संकट और जलवायु परिवर्तन रोकने से अपने और आने वाला पीढ़ी के साथ ब्रह्मांड के 84 लाख योनी के जीवों को बचाना है तो सभी उम्र के लोगों को अपना धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों को अपने जीवनचार्य में शामिल करना ही होगा। उन्होंने बल देकर कहा कि जिंदा रहना है तो पौधा लगाना ही होगा क्योंकि इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है ।।
झुनागढ़ में संस्था के नवमनोनीत सचिव रितेश अनुभव गोहिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ कौशल ने हिमाचल के कपूर का पौधा लगाकर किया। डॉ कौशल ने कहा कि 8 मई 2008 को बिहार के बोधगया में पद्म विभूषण पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के साथ धरना के माध्यम से सरकार को परमाणु ऊर्जा से बचने के लिए सौर और पवन ऊर्जा का प्लांट लगाने की मांग सरकार से किया था। उसी मांग के आलोक में आज गुजरात के कई जिलों में बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा का प्लेट और पवन ऊर्जा का टरबाइन चालू है तथा और कई नए प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं। उन्हें यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि उनके उस सपने को सरकार साकार कर रही है।
कार्यक्रम में नवमनोनित अध्यक्ष सिद्धार्थ भट्ट ने पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर के द्वारा इतने लंबे अरसे से पर्यावरण के क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की काफी सराहना की। उन्होंने वहां पुनः आने का निमंत्रण भी दिया। संस्था के सचिव अरविंद कुमार, प्रधान सचिव सह पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल, प्रो अरुण कुमार जायसवाल, रोहित कुमार जायसवाल, दीपक भट्ट, महेंद्र सिंह , दर्शित भट्ट ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *