महिला शक्ति की जागरूकता से ही कम होगा प्रदूषण का आतंक: डॉ कौशल

- Sudhakar Pandey
- 10 Mar, 2025
पर्यावरणविद ने दो राज्यों के तीन विद्यालयों के बच्चों को पढाया पर्यावरण धर्म का पाठ
महिला शक्ति की जागरूकता से ही कम होगा प्रदूषण का आतंक: डॉ कौशल
- महिलाएं पौधा लगाकर अपने बच्चों की तरह करें देखभाल करें
फोटो-- पौधा रोपण, वृक्षों पर रक्षाबंधन व पर्यावरण धर्म की शपथ दिलाते हैं पर्यावरण धर्म गुरु डॉ कौशल
मेदिनीनगर /पलामू / झारखंड
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड में अनुसूचित जाति बालिका आवासीय उच्च विद्यालय और अनुसूचित जाति आवासीय मध्य विद्यालय के अलावे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व बनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने कन्या पूजन के उपरांत पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं वृक्षों पर रक्षाबंधन कर पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए नारी शक्ति को नमन कर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में शामिल स्कूली छात्र छात्राओं को पर्यावरण धर्म के सम्बंध में कई रोचक जानकारियां देकर उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निबटने के लिए शहर में आकाश बाग और गांवों में किसानों को वृक्ष खेती करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि किसानों को वृक्ष खेती करने से ही आकाल , सुखाड़ से राहत तो मिलेगी ही उनकी आमदनी भी बढ़ेगी । जिससे आत्मनिर्भरता के साथ उनकी आर्थिक स्थितियों में भी सुधार होगा। डॉ कौशल ने प्रदूषण की विभीषिका से बचने के लिए परमाणु ऊर्जा को बंद करने व दैनिक जीवन मे भौतिक संसाधनों का उपयोग कम करने की सलाह दी। कार्यक्रम में हेडमास्टर गुप्तेश्वर पासवान, योगेश्वर राम व वार्डेन उर्मिला मिंज ने कहा कि पर्यावरणविद डॉ कौशल के द्वारा इसके पहले इस विद्यालय में लगाए गए पौधे आज पेड़ बनकर फल -फूल दे रहा है। इस अवसर पर शिक्षक आशा भारती, सुमित्रा मिंज, परवीना भगत, अमर शीला, पूर्णिमा यादव, विमला कुमारी, मनोज ठाकुर, शिमला कुमारी, प्रज्ञा वेद अलंकार, अपूर्व रंजन, गोपाल सिंह, वीरेंद्र पासवान आदि लोग शामिल थे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *